गुजरात एटीएस टीम को मिली बड़ी सफलता, एक महिला समेत पांच संदिग्ध गिरफ्तार, लव जिहाद से जुड़े तार

गुजरात एटीएस टीम को मिली बड़ी सफलता, एक महिला समेत पांच संदिग्ध गिरफ्तार, लव जिहाद से जुड़े तार
  • ISIS जुड़े पांच संदिग्ध गिरफ्तार
  • डीआईजी दीपेन भद्रन के नेतृत्व में मिली सफलता

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात एटीएस ( एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने प्रदेश के पोरबंदर शहर में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। एटीएस ने आईएसआईएस के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे फिलहाल सख्ती से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के तहत की गई है। सूत्रों की मानें तो, गुजरात एटीएस अभी भी कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन कर रही है। कहा जा रहा है कि ऑपरेशन पूरा हो जाने के बाद गुजरात एटीएस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर जानकारी देगी।

जानकारी के मुताबिक, एटीएस की टीम ने इन लोगों के धर पकड़ के लिए 9 जून से ही तैयारी शुरू कर दी थी। जिन्हें सफलता भी मिली। रातभर पांचों संदिग्धों से एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीम ने पूछताछ की है ताकि इनके पूरे गिरोह को दबोचा जा सके। सूत्रों की मानें तो, ये पकड़े गए लोग जल्द ही आईएसआईएस ज्वाइन करने वाले थे। जिसके लिए देश छोड़ने का जल्द ही प्लान बना रहे थे। वहीं पांचों आरोपी करीब एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। खबरें ये भी हैं कि, इन लोगों को पाकिस्तान से संदेश मिलते थे उसी के आधार पर अपनी गतिविधी को आगे बढ़ाते थे।

16 से 18 साल के लड़कों का ब्रेनवॉश करती थी समीरा

पकड़े गए पांचों आरोपियों में एक महिला भी है। जिसका नाम समीरा बानो बताया जा रहा है। एटीएस के हत्थे चढ़ी इस महिला के कारनामे काफी खौफनाक हैं। दरअसल, यह महिला 16 से 18 साल के लड़कों को लव जिहाद के लिए तैयार करती थी। जानकारी के मुताबिक, सूरत शहर के मूल रूप से रहने वाली समीरा यंग लड़कों का ब्रेनवॉश कर उन्हें दूसरे धर्मों की लड़कियों को फंसाने के लिए कहती थी। इसके अलावा वो आईएसएस के मॉड्यूल पर भी काम करती थी। इस महिला के बारे में यह भी पता लगा है कि गुजरात से आने वाली समीरा ने तमिलनाडु में शादी की थी।

दीपेन भद्रन के नेतृत्व में हुआ कार्रवाई

इस ऑपरेशन को अंजाम एटीएस के डीआईजी दीपेन भद्रन के नेतृत्व में दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को पहले से ही इन आरोपियों पर शक था। शक होने के बाद इनके तमाम गतिविधियों पर एटीएस की टीम अपनी पैनी नजर बनाई हुई थी। जब शक और गहराया तब तबाड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कुछ दिन पहले पकड़े गए थे अलकायदा के गुर्गे

यह पहला मौका नहीं है कि गुजरात एटीएस ने टेररिज्म के खिलाफ कार्रवाई की हो। पिछले महीने ही एटीएस ने अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलकायदा के चार गुर्गों को पकड़ा था। सबसे पहले 22 मई को एटीएस ने अहमदाबाद में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने तीन लोगों का नाम लिया था। जिस पर एटीएस ने उसके साथियों को पकड़ा था। बता दें कि, चारों के चारों बांग्लादेशी नागरिक ही थे। जिनके मंसूबों काफी भयावह थे। अलकायदा के ये चार गुर्गे भारत में अवैध तरीके से रह रहे थे। साथ ही मुस्लिम लड़कों को अलकायदा में भर्ती के लिए प्रेरित भी कर रहे थे।

Created On :   10 Jun 2023 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story