Delhi News: यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह और अन्य को जारी किया नोटिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह और अन्य को नोटिस जारी किया है। सत्र अदालत ने जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तारीख तय की है।
यह भी पढ़े -'वह उत्तर प्रदेश की स्थिति तक नहीं जानते', ओपी राजभर के बयान को बृजभूषण ने बताया चुनावी जुमला
आपको बता दें महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने 3 अगस्त को बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया था। महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह और अन्य को बरी किए जाने के कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी है।
यह भी पढ़े -बृजभूषण शरण सिंह को मिली कोर्ट से बड़ी राहत, फैसले के बाद विनेश फोगाट बोलीं- हमारी कानूनी लड़ाई अभी बाकी है
आपको बता दें दिल्ली की एक कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले का पहलवान खिलाड़ियों ने विरोध किया। फैसले के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने दुखी होते हुए कहा था कि कई लड़कियां डर गईं, लेकिन आखिर तक लड़ाई जारी रखी।
आपको बता दें यह मामला 6 महिला पहलवानों की शिकायत से जुड़ा था। साल 2023 में कई महिला पहलवान खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और पद का बुरा उपयोग करने का आरोप लगाया था। महिला खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन और शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोप पत्र भी दाखिल की। इन पर कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया गया, जिसे लेकर खिलाड़ियों ने दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Created On :   28 Sept 2026 11:37 AM IST












