Cyclone Arnab Landfall: आंध्र में लैंडफॉल के बाद चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का 'तांडव', तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश, दर्जनों ट्रेनें और फ्लाइट्स कैंसिल

आंध्र में लैंडफॉल के बाद चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश, दर्जनों ट्रेनें और फ्लाइट्स कैंसिल
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया (लैंडफॉल)। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया (लैंडफॉल)। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान के असर से आंध्र के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश जारी है। निचले इलाको में बाढ़ का खतरा बना हुआ जिसे देखते हुए प्रशासन वहां रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया है।

तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के अलावा उड़ीसा के तटीय इलाकों में भी मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है। राज्य के 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। निचले इलाके में रहने वाले करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश और उड़ीसा दोनों राज्यों में लोगों के लिए करीब 4 हजार साइक्लोन शेल्टर (आश्रय स्थल) बनाए गए हैं।

फ्लाइट्स-ट्रेनें कैंसिल

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दर्जनों फ्लाइट्स और ट्रेनें रद्द की हैं। बात करें आंध्र की तो यहां 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।

MP-UP में बारिश का अलर्ट

अर्नब तूफान का असर केवल आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेलंगाना, झारखंड, एमपी, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

कब कमजोर होगा तूफान?

आंध्र मौसम विभाग की प्रमुख के. नागरत्ना के मुताबिक तूफान के कारण अभी 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अभी कुछ समय और जारी रहेगी। समय के साथ हवा की रफ्तार में कमी आएगी। वह घटकर 90-120 किमी प्रति घंटे और फिर 60-70 किमी प्रति घंटे रह जाएगी।

Created On :  

Tags

Next Story