Northeast Weather Update: भारी बारिश ने पूर्वोत्तर में मचाई तबाही, भूस्खलन में 19 लोगों की गई जान, 12 हजार से भी ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारी बारिश ने पूर्वोत्तर में मचाई तबाही, भूस्खलन में 19 लोगों की गई जान, 12 हजार से भी ज्यादा लोग हुए प्रभावित
  • पूर्वोत्तर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश
  • भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही
  • 19 लोगों की मौत और हजारों से ज्यादा लोग प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में तय समय से 8 दिन पहले ही मानसून ने एंट्री ले ली थी। अनुमान लगाया गया था कि अन्य राज्यों में भी बारिश जल्दी होगी। वहीं, देश में समय से पहले आए मानसून ने पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचाई है। बीते तीन दिनों से पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश हो रही है। साथ ही भूस्खलन और बाढ़ के चलते 19 लोगों की जान चली गई है और 12 हजार से भी ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इन राज्यों में घर गिर गए हैं, जिससे कई लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही नदियां भी उफान पर हैं, इस वजह से ही मौसम विभाग ने इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सबसे निवेदन किया है कि, बिना जरूरी काम के कोई भी घर से बाहर ना निकले।

मिजोरम में क्या हैं हाल?

मिजोरम के बारे में जानें तो, यहां के लन्गतलाई शहर में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से प्रभावित होकर पांच घर और एक होटल ढह गया है। उसमें कई लोग फंसे हुए थे। लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठ यंग लाई एसोसिएशन के स्वयंसेवकों के साथ ही राज्य में आपजा प्रतिक्रिया बल और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन की कमियों के चलते बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

असम में पांच लोगों की गई जान

भारी बारिश और भूस्खलन से असम के मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। पांच जिलों में करीब 12 हजार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी और सिलचर के बारे में जानें तो, यहां पर करीब 10 हजार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर में पानी ने रिंग बांध तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में गुवाहाटी के साथ उसके आसपास के सभी इलाकों में 90 से 134 मिमी बारिश हुए है। इसके आगे भी बारिश के आसार हैं।

त्रिपुरा में कितने लोग प्रभावित?

त्रिपुरा में भी बहुत ही भारी बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिली है। जिसके चलते ही एक व्यक्ति डूब गया और 200 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। जवाहर पुल के नीचे अगरतला में हावड़ा नदीं का जलस्तर 10.01 मीटर तक बढ़ गया है। इसके अलावा राज्य की कई सड़कें जाम हो गई हैं। मौसम विभाग की तरफ से यहां पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

मणिपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा

मणिपुर में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नंबुल, इरिल और नंबोल नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इंफाल पूर्वी जिले के इलाकों में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते राज्य की कई सारी जगहों पर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

Created On :   31 May 2025 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story