Corona Virus Update: भारत में लगातार बढ़ रहा है कोरोना, अब तक पूरे देश में 35 सौ के ऊपर दर्ज हुए एक्टिव केसे, जानें किन राज्यों में कितने कोविड मरीज

भारत में लगातार बढ़ रहा है कोरोना, अब तक पूरे देश में 35 सौ के ऊपर दर्ज हुए एक्टिव केसे, जानें किन राज्यों में कितने कोविड मरीज
  • देश में तेजी से फैल रहा है कोरोना
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़े
  • कोविड की संख्या बढ़कर हो गई 3758

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह तक के आंकड़ें जारी किए गए हैं। जिनके हिसाब से देश में कोविड के एक्टिव केस बढ़ गए हैं और उनकी संख्या 3758 हो गई है। बीते एक दिन में 363 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के समय दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी, जिसमें एक 63 साल का बुजुर्ग था जो पहले से भी थोड़ा बीमार था और केरल की एक 24साल की युवती शामिल हैं। वहीं, 1818 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। बात करें आंकड़ों की तो, केरल में सबसे ज्यादा 1400 एक्टिव केस हैं, महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 कोविड एक्टिव पेशेंट्स हैं।

किस राज्य में कितने कोरोना एक्टिव पेशेंट्स?

देश के राज्यों के हिसाब से कोरोना एक्टिव पेशेंट्स के आंकड़ों के बारे में बात करें तो केरल में सबसे ज्यादा 1400 पेशेंट्स हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, कर्नाटक में 238, पश्चिम बंगाल में 287, तमिलनाडु में 199, उत्तर प्रदेश में 149, गुजरात में 320, पुडुचेरी में 45, राजस्थान में 62, हरियाणा में 30, आंध्र प्रदेश में 23, मध्य प्रदेश में 19, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं।

इससे पहले कितनी संख्या थी?

बता दें, शनिवार को देश में एक्टिव पेशेंट्स की संख्या 3 हजार थी। बीते 24 घंटे में ही बढ़कर ये 3758 हो गया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया है कि, देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों से लिए गए सैंपल्स के जीनोम सीक्वेंसिंसग में ये पता चला है कि, मौजूदा मामलों में बढ़ोतरी के लिए वेरिएंट गंभीर बिल्कुल भी नहीं थे और ये ओमीक्रॉन के ही सबवेरिएंट्स थे।

Created On :   1 Jun 2025 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story