बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA ने दबाव में आकर जारी किया घोषणा पत्र? सत्ताधारी गठबंधन पर जोरदार निशाना, RJD बोली- पीएम 'Zero'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। महागठबंधन के बाद सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। एनडीए के बड़े ऐलान के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज कुमार झा ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने दबाव में आकर मेनिफेस्टो जारी किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्षी गठबंधन ने पहले ही घोषणा पत्र जारी कर दिया था जिसको लेकर लोगों का आकर्षण बढ़ रहा था।

आरजेडी का निशान

एनडीए के संयुक्त 'संकल्प पत्र' पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि सीधे शब्दों में कहें तो यह दबाव है। हमने समय से पहले घोषणापत्र जारी कर दिया। लोगों में इसका आकर्षण है और वे इसे आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कमिटमेंट की है। रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री और उनकी टीम का रिकॉर्ड शून्य है।

NDA के मेनिफेस्ट में क्या खास?

एनडी ने अपने घोषणा पत्र में मुख्य तौर से महिलाओं और युवाओं को साधने की कोशिश की है। गठबंधन ने बिहार की जनता से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार एक बार फिर सत्ता में आती है तो वह 1 करोड़ से भी अधिक सरकारी नौकरी देंगे साथ ही रोजगार के अच्छे अवस दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि देने का भी दावा किया है। इतना ही नहीं बल्कि 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का भी वादा किया है।

एनडीए ने घोषणा की है कि 50 लाख पक्के मकान, फ्री राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली और 5 लाख तक मुफ्त इलाज भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

एनडीए का वादा है कि पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेट्रो की भी सुविधाएं दी जाएंगी।

Created On :   31 Oct 2025 11:29 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story