ऑल पार्टी डेलीगेशन: भारत-पाक के बीच कैसे हुआ सीजफायर? विदेश में जेडीयू सांसद संजय झा ने बताया कैसे गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

- विदेश पहुंचा भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने पहलाग आतंकी हमले में पाकिस्तान की नापाक करतूत, भारत-पाक सीजफायर के पीछे अमेरिका के क्रेडिट के पीछे की हकीकत बयां कर रहा है। इस बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल जेडीयू सांसद संजय झा ने विस्तार से बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कैसे हुआ।
भारत-पाक के बीच कैसे हुआ सीजफायर?
केंद्र सरकार के रुख साफ करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि सीजफायर पूरी तरह से द्विपक्षीय था और इसकी पहल पाकिस्तान ने की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने इसका आह्वान किया था लेकिन हॉटलाइन में समस्या थी। मलेशिया के कुआलालंपुर में पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संजय झा कर रहे हैं और यहीं उन्होने ये बात कही।
उन्होंने कहा, "अगर मैं आपको विशेष रूप से बताऊं तो पाकिस्तानी डीजीएमओ ने सुबह संघर्ष विराम के लिए कोशिश की लेकिन हॉटलाइन में समस्या थी। क्योंकि कुछ लोग पूछते हैं कि ये सीजफायर कैसे हुआ तो मै बताता हूं कि इसके बाद भारत में पाकिस्तान के दूतावास के लोगों ने भारतीय लोगों से संपर्क किया और बताया कि वो भारत के डीजीएमओ से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।"
सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया पाक
जेडीयू सांसद ने आगे कहा, "इसके बाद मैसेज आया कि हम डेढ़ दो बजे के बाद बात करेंगे। फिर भारत के डीजीएमओ ने उनसे बात की। उन्होंने सीजफायर के लिए अनुरोध किया और दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर ये हुआ। इसके बाद भारत सीजफायर के लिए राजी हो गया क्योंकि भारत युद्ध के पक्ष में नहीं है। हम संदेश देना चाहते थे कि हम सिर्फ उनके आतंकी ठिकानों ध्वस्त करना चाहते थे और ये हमने करके दिखाया।"
मालूम हो कि, डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई को शाम 5.25 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा की थी, जो झा के दोनों देशों के बीच बातचीत के दावे के करीब दो घंटे बाद हुआ। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम की पुष्टि की।
Created On : 1 Jun 2025 6:55 PM IST