UP Road Accident: बाराबंकी में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

- बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा
- मृतकों में 3 पुरुष- 1 महिला शामिल
- अस्पताल में भर्ती घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार (2 जून) को बड़ा हादसा हुआ है। रामनगर में एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक जताया है।
हादसे में 4 लोगों ने गंवाई जान
ट्रक और कार में इतनी जोर की टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल है। वहीं, घायलों में 2 बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र 10 आर 9 वर्ष है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में कहा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Created On :   2 Jun 2025 10:28 AM IST