Strait Of Hormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के क्रू मेंबर की हुई मौत, भारत सरकार ने लिया सख्त एक्शन, ईरान को भेजा समन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के क्रू मेंबर की हुई मौत, भारत सरकार ने लिया सख्त एक्शन, ईरान को भेजा समन
ईरान ने यूएई के मोम्बासा टैंकर पर अटैक किया है, जिसमें भारत के क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इसको लेकर भारत सरकार ने सख्त एक्शन लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास यूएई के दो बड़े जहाजों पर हमला हुआ है। इस घटना में भारत के एक क्रू मेंबर की जान चली गई है और कई अन्य घायल हैं। इसके बाद भारत सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाया गया है। नई दिल्ली में ईरान के दूतावास को बुलाकर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। भारत का कहना है कि समुद्र में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर यूएई की इस घटना का भी कड़ा विरोध करते हुए गलत बताया है। इस हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। कई देशों की नजरें अब इस पूरे मामले पर बनी हुई हैं।

भारत ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

भारतीय सरकार ने ईरान के अधिकारियों से इस घटना पर बात की। विदेश मंत्रालय में ईरानी अधिकारी पहुंचे, जहां भारत ने साफ कहा कि समुद्र में काम करने वाले हजारों भारतीयों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे हमले चिंता बढ़ाने वाले हैं।

क्या है मामला?

हमले के दौरान UAE के जहाज को नुकसान पहुंचा। इस हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि, जहाजों में लगी आग को बाद में बुझा दिया गया।

UAE ने क्या कहा?

UAE ने इस हमले की कड़ी आलोचना की। उसका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में गिना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल दूसरे देशों तक पहुंचता है। इसलिए इस इलाके में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात माना जा रहा है।

Created On :   14 July 2026 12:07 PM IST

Tags

Next Story