Bihar Politics: क्या बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे चिराग पासवान? LJP संसदीय बोर्ड ने लिया फैसला

क्या बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे चिराग पासवान? LJP संसदीय बोर्ड ने लिया फैसला
  • बिहार में सियासी हलचल तेज
  • एलजेपी संसदीय बोर्ड मीटिंग में बड़ा फैसला
  • चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी राज्य में सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। इस समय सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं। दल अपनी-अपनी रणनीतियों को मजबूत करने में लगे हैं। इन सब के बीच राजनीतिक गलियारों में चिराग पासवान को लेकर चर्चा तेज थी। लोगों के मन में सवाल था कि क्या चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे या नहीं? अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा/एलजेपी) संसदीय बोर्ड की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है। लोजपा अध्यक्ष और भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान आगमी चुनाव में खड़े होंगे।

किसी सीट से लड़ेंगे चिराग?

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान पटना, हाजीपुर या दानापुर में से किसी एक सीट से मैदान में उतरेंगे।

पार्टी कार्यकरिणी बैठक में पास हुआ प्रस्ताव- अरुण भारती

एलजेपी सांसद अरुण भारती ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें। जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया, हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग जी को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें। साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े -'पीएम जितनी बार बिहार आते हैं, वह विकास में मील का पत्थर साबित होता है..', प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

'सर्वमान्यता की लड़ी जाएगा लड़ाई'

सांसद ने आगे कहा कि चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं। उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Created On :   1 Jun 2025 11:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story