Leading India Coalition: राहुल गांधी नहीं ममता करें INDIA Alliance का नेतृत्व, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर किताब लिखने वाले पूर्व पीएम के सलाहकार की राय

राहुल गांधी नहीं ममता करें INDIA Alliance का नेतृत्व, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर किताब लिखने वाले पूर्व पीएम के सलाहकार की राय
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू इंडिया गठबंधन (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) के नेतृत्व को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में बश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ऐसी नेत्री हैं जो सत्ताधारी पार्टी का डटकर मुकाबला कर सकती हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में इंडिया गठबंधन इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। लेकिन समय-समय पर इस पद को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इसी बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू इंडिया गठबंधन (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) के नेतृत्व को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में बश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ऐसी नेत्री हैं जो सत्ताधारी पार्टी का डटकर मुकाबला कर सकती हैं। वह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं के बीच एक अलग पहचान रखती हैं।

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को सौंप दें- संजय बारू

संजय बारू ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को एक कद्दावर नेता बताया है। उन्होंने कहा वह पहली पीढ़ी की नेता हैं जो अपने दम पर एक अगल स्थान बनाया है। यही बात है कि यही बात है कि वह एक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे नेताओं पर भी सवाल उठाए हैं। पीएम सलाहकार ने कहा सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के मॉडल को राहुल और खरगे के साथ दोहराने का कोई लाभ इंडिया गठबंधन को नहीं मिला। इसलिए मेरी राय है कि अब INDIA Alliance का नेतृत्व ममता बनर्जी को सौंप देना चाहिए।

संजय बारू ने कहा बहुत समय बीत गया है अब इंडिया को एक महिला पीएम मिलना चाहिए। उन्होंने टेलीग्राफ में लिखा यह देखते हुए कि सत्ताधारी भाजपा एक पुरुष प्रधान पार्टी है। अगर इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व किसी महिला नेता के हाथ में हो तो यह महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार होगा। इससे भारतीय जनता पार्टी के महिला वोटरों में सेंध लग सकती है। वैसे भी बहुत समय हो गया है, जब हमारे पास महिला पीएम रही हो। आपको बता दें, आजाद भारत के इतिहास में केवल इंदिरा गांधी ही भारत की महिला पीएम रही हैं।

टीएमसी सांसद ने संजय बारू का किया समर्थन

TMC (तृणमूल कांग्रेस) की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने भी संजय बारू के इस लेख को झासा किया है। उन्होंने लिखा, एक विचार ऐसा भी जिसका समय आ गया है। कांग्रेस वर्तमान समय में भले ही कमजोर स्थिति में हो लेकिन उसके सामने कोई भी नेता अभी इतनी मजबूत स्थिति में नहीं आया है। सीएम ममता बनर्जी बंगाल में एक मजबूत स्थिति में हैं लेकिन देश के अन्य राज्यों में उनका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं है। वहीं, कांग्रेस का कई राज्यों में एक मजबूत आधार है।

Created On :   16 Feb 2026 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story