हरियाणा पानी कांड: 14 दिनों में पानी ने ली 15 लोगों की जान, पलवल में इंदौर जैसी ट्रेजेडी, बीमारियों की जांच में जुटी मेडिकल टीम

14 दिनों में पानी ने ली 15 लोगों की जान, पलवल में इंदौर जैसी ट्रेजेडी, बीमारियों की जांच में जुटी मेडिकल टीम
हरियाणा में भी पानी पीने से लोगों की मौत का मामला सामने आया है। छांयसा गांव में बीते 14 दिनों में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आपको मध्य प्रदेश के इंदौर का पानी कांड तो याद ही होगा जहां गंदा पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हरियाणा से भी कुछ इसी प्रकार का मामला सामने आया है जिसने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलवल में भी लोगों की जान जा रही है। बीते 14 दिनों में कम से कम 12 लोगों ने दम तोड़ दिया और वजह थी गंदे पानी का सेवन। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। 12 में से 4 लोगों की मौत हेपेटाइटिस-बी के चलते होने की जानकारी आ रही है। इन दिनों दूषित पानी पीने से होने वाली मौत के आंकड़ों में बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में आपका भी साफ-सफाई को लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। इस बात की जांच करें कि आप और आपका परिवार कैसे पानी का सेवन कर रहा है? बीमारियों से बचने के लिए पानी उबाल कर पिएं या फिर घर पर वाटर प्यूरीफायर लगवाएं।

बुखार-पेट दर्द की बढ़ी शिकायत

मामला पलवल जिले के हथीन उपमंडल का है। यहां छांयसा गांव में लोगों को अचानक बुखार, सिर दर्द और पेट दर्ज जैसी शिकायतें बढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुई है। लगभग 5500 जनसंख्या वाले गांव में करीब 400 से भी ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है।

9 साल से 65 साल तक के लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, गंदा पानी पीने से हर उम्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो रही हैं। फिर चाहे वह 9 साल के बच्चे हों या 65 साल के बुजुर्ग, सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मृतकों में भी हर उम्र के लोग शामिल हैं।

Created On :   16 Feb 2026 3:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story