India-US Relations: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अमेरिका के सकारात्मक बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'ये नया भारत है, पीएम मोदा का...'

- डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर दी प्रतिक्रिया
- देवेंद्र फडणवीस ने दी अमेरिका-भारत रिश्तों पर प्रतिक्रिया
- जो हमारे साथ है, उसे हम साथ लेकर आगे बढ़ेंगे- देवेंद्र फडणवीस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के रिश्तों के बीच दरार देखने को मिल रही थी। लेकिन अब ट्रंप ने नरम रुख अपनाते हुए भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर सकारात्मक बयान दिया है। इस पर ही देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि, जो हमारे साथ हैं, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर ट्रंप के नरज रुख पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'यह ठीक है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात कही लेकिन वे ऐसा नहीं कहते तब भी प्रधानमंत्री मोदी महान ही थे। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि ये नया भारत है, ये पीएम मोदी का भारत है। यह भारत अपनी विदेश नीति खुद ही तय करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सक्षम है। जो हमारे साथ है, उसे हम साथ लेकर आगे बढ़ेंगे लेकिन जो हमारा साथ नहीं देगा, उसके बिना भी भारत, विकसित भारत बनने की ओर आगे बढ़ेगा।'
एस जयशंकर ने भी दी थी प्रतिक्रिया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर कहा है कि, पीएम मोदी और ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं। पीएम मोदी हमारे रिश्तों को लेकर बहुत ही गंभीर हैं और अमेरिका के साथ मजबूत पार्टनरशिप बनाना उनकी प्राथमिकता है। ट्रंप के साथ पीए मोदी ा व्यक्तिगत समीकरण हमेशा से ही अच्छा रहा है। विदेश नीति को लेकर जयशंकर ने कहा कि, हम लगातार अमेरिका के साथ जुड़ाव बनाए हुए हैं। फिलहाल इससे ज्यादा मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं। लेकिन इतना जरूर बता दूं कि, दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग लगातार हो रहा है।
Created On :   6 Sept 2025 3:44 PM IST