Maharashtra News: महाराष्ट्र में चल रहे विवाद पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'सबको न्याय यही ही प्रशासन-शासन की जिम्मेदारी'

- महाराष्ट्र में भाषा को लेकर काफी विवाद है जारी
- इसी बीच बाबा रामदेव ने भी इस विवाद पर दी प्रतिक्रिया
- शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर कही बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लगातार भाषा विवाद जारी है। इसको लेकर ही योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। बाबा रामदेव ने बयान दिया है कि, देश में बोली जाने वाली सभी भाषाएं गौरव का प्रतीक हैं, सभी भाषाओं पर हमको गर्व होना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद जारी
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। जिस पर बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भाषा, जाति, लिंग या समुदाय के नाम पर विभाजन करना राष्ट्रीय हिंदू एकता को बहुत ही ज्यादा कमजोर करता है, इसलिए ही हर भारतवासी को एकसाथ होकर देश की अखंडता को और ज्यादा मजबूत बनाना होगा।
गोपाल खेमका की हत्या पर क्या कहा?
बाबा रामदेव ने गोपाल खेमका की हत्या पर कहा कि, सबकी स्वाधीनता, सुरक्षा और सबको न्याय मिले, यही शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि, हर इंसान को स्वतंत्र तौर से कहीं भी आने-जाने और सुरक्षित रहने का अधिकार है। साथ ही इसके लिए सभी सरकारों को ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिससे हर नागरिक को महसूस हो कि वो सुरक्षित है।
कांवड़ यात्रा पर भी दी प्रतिक्रिया
योग गुरु बाबा रामदेव ने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए दूसरे समुदायों से अपील की है। उन्होंने कहा कि, अगर वे शिव भक्तों की सेवा कर रहे हैं तो अपनी पहचान छुपाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने शिव भक्तों से ये भी आग्रह किया है कि, यात्रा के समय किसी भी प्रकार की हिंसा या मारपीट ना करें। साथ ही पूरी श्रद्धा के साथ व्यवहार करें। साथ ही उन्होंने इस भक्ति यात्रा में नशे से दूर रहने की बात कही है।
Created On :   6 July 2025 2:52 PM IST