Himachal Cloud Burst: कुदरत ने फिर मचाई हिमाचल प्रदेश में तबाही, मंडी-चंबा में फटे बादल, 5 पुल गिरे, अब तक 75 की मौत

- हिमाचल प्रदेश में फिर फटे बादल
- राज्य में आई बाढ़
- कई लोग लापता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। यहां रविवार (6 जुलाई) को सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते लोग बाढ़ से परेशान हैं। चंबा और मंडी जिले में कई बादल फटने से तबाही मची हुई है। बताया जा रहा है कि चंबा में 1 और मंडी में 5 पुल गिर कर बह गाए। राज्य में कई दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। यहां 20 जून से मॉनसून ने दस्त दे दी थी। तब से लेकर अब तक लगातार बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक हिमाचल प्रदेश में 75 लोगों की मौत हो गई है। 270 से भी अधिक जख्मी हुए हैं। वहीं, कई लोग अपने परिवार से बिछड़ गए।
यातायात प्रभावित
लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सैंकड़ों सड़कें और ट्रांस्फॉर्म्स बंद पड़े हुए हैं। बाढ़ से मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हुई है।
'मंडी पर टूटा संकट'
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के हालात को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी पर बहुत संकट आया है, बादल फटे हैं, कई जगह जलभराव हो गया है, संपर्क टूट गया है। सिराज, थुनाग के इलाकों में संपर्क टूट गया है लेकिन प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है, प्रभावित लोगों के लिए राहत, बचाव के काम जारी है। हमारी टीम हर जगह पहुंची हुई है। सिराज, करसोग में भी नुकसान हुआ है और नाचन में भी कुछ इलाके प्रभावित हुए हैं, हम इन इलाकों का दौरा करेंगे।
मंगलवार को फटे थे 11 बादल
राज्य में बीते मंगलवार को 11 जगह बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। कुछ इलकों में बाढ़ आने की वजह से 16 लोग लापता थे। वहीं, 10 की मौत होने की खबर सामने आई थी। 20 मकानों तबाह हो गए और 15 पशुशालाओं (Cattle Shed) पर भी असर पड़ा।
Created On :   6 July 2025 12:37 PM IST