हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादस: पहाड़ से यात्री बस पर चिट्टाने गिरने से 15 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल के बिलासपुर में मंगलवार को यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बस में 30 यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद मलबे के नीचे फंसे एक बच्चे और तीन लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
बिलासपुर में बस पर मलब गिरने से 15 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बरठीं के नजदीक शाम 6.25 बजे हुआ था। जब बस मरोतन से घुमारवीं की ओर जा रही थी। इस बीच भलू के पास 6.25 मिनट पर एक पूरा पहाड़ बस पर आकर गिर गया। जिससे बस 10 फीट नीचे मलबे में दब गई। इस हादसे के बाद सिर्फ बस की छत ही दिखाई दे रही थी। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। इसके बाद घटनास्थल पर प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य मौके पर पहुंच गए।
सीएम सुक्खू ने घटना पर जताया शोक
इस घटना को लेकर हिमचाल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके अलावा उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है।
Created On :   7 Oct 2025 8:54 PM IST