मौसम अपडेट: दिल्ली का मौसम रहने वाला है साफ, उत्तर राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल

दिल्ली का मौसम रहने वाला है साफ, उत्तर राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश से राहत मिली है। वहीं, उत्तर भारत में बादल छाए रहने वाले हैं, साथ ही तेज बारिश का भी दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में तेज धूप देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को भारी बारिश से आराम मिलेगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड जैसे राज्यों के कई जिलों में तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में बारिश से राहत

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन अब थोड़ा आराम मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी में पानी गिरने की संभावना नहीं है। साथ ही तेज धूप निकलेगी जिससे बारिश से तो राहत मिली है लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ जाएगी। वहीं, तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में खास बदलाव नहीं देखे जाएंगे।

देश के राज्यों में कितना रह सकता है तापमान?

तापमान के बारे में जानें तो, अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जिसमें दिल्ली में 31 डिग्री सेल्सियस, मुंबई में 32 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता में 31 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई में 32 डिग्री सेल्सियस, पटना में 33 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। ऐसे ही अन्य राज्यों का भी तापमान रहने वाला है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है। इसके बाद मौसम साफ नजर आएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिसमें, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के भी कई ऊंचे इलाके शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 8 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

Created On :   8 Oct 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story