कर्नाटक: कांग्रेस ने भंग की राज्य कांग्रेस समिति, अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष में बदलाव नहीं

AICC dissolved Karnataka Pradesh Congress Committee, President and working President remain unchanged
कर्नाटक: कांग्रेस ने भंग की राज्य कांग्रेस समिति, अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष में बदलाव नहीं
कर्नाटक: कांग्रेस ने भंग की राज्य कांग्रेस समिति, अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष में बदलाव नहीं
हाईलाइट
  • AICC ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्तमान समिति को भंग किया
  • अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष में कोई बदलाव नहीं किया गया 

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में जारी सियासी कलह के बीच कांग्रेस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक कांग्रेस कमिटी को भंग कर दिया है। हालांकि, कमिटी के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कांग्रेस द्वारा केपीसीसी को भंग करने को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा, हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध किया कि हमें चुनाव से पहले बनाई गई समिति को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष ने केपीसीसी को भंग करने की मंजूरी दी। अब हम देखना चाहते हैं, न केवल केपीसीसी बल्कि जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस समितियों का पुनर्गठन कैसे किया जाए। यह सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन होगा।

इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक आर रोशन बेग को निलंबित कर दिया था। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधायक रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केपीसीसी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मामले में हुई जांच के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Created On :   19 Jun 2019 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story