25 रुपये महंगी हुई घरेलू गैस, कोलकाता में 14.2 KG सिलेंडर की कीमत 911 रुपये

महंगाई की मार 25 रुपये महंगी हुई घरेलू गैस, कोलकाता में 14.2 KG सिलेंडर की कीमत 911 रुपये
हाईलाइट
  • 25 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर
  • सरकारी कंपनी ने बढ़ाए गैसे के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम लोगों के लिए सिंतबर महीने की शुरूआत महंगाई के झटके साथ हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर से घरेलू रसोई गैस के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 911, चेन्नई में 900.50, मुंबई 884.50 और दिल्ली में 885.50 तक पहुंच गई है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है। बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

यहां देखें कहां कितने गैसे के दाम

महीना  दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
 1 सिंतबर  884.50 911.00 884.50 900.50
18 अगस्त 859.50 886.00 859.50 875.50
1 जुलाई 834.50 861.00 834.50 850.00
1 मई  809.00 835.50 809.00 825.00
1 मार्च 819.00 845.50 819.00 835.00
25 फरवरी  794.00 820.50 794.00 810.00
15 फरवरी 769.00 795.50 769.00 785.00
4 फरवरी 719.00 745.50 719.00 735.00
1 जनवरी  694.00 720.50 694.00 710.00

 

 

 

 

Created On :   1 Sep 2021 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story