चुनाव सुधारक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Former Chief Election Commissioner TN Seshan passed away
चुनाव सुधारक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
चुनाव सुधारक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। अपने सख्त फैसलों के लिए याद किए जाने वाले 86 वर्षीय पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त टीएन शेषन का रविवार रात करीब 9.30 बजे चेन्‍नई स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। पिछले कुछ वर्षों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से वह घर से बाहर नहीं निकलते थे। वह भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। वह 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक इस पद पर रहे। टीएन शेषन का पूरा नाम तिरुनेल्लाई नारायण अय्यर शेषन था। उनके निधन की सूचना ट्वीटर पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने साझा करते हुए लिखा कि वह अपने सभी उत्तराधिकारियों के लिए एक सच्चे किंवदंती और मार्गदर्शक बल थे।

टीएन शेषन का जन्म 15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। इस दौरान उन्होंने भारतीय चुनाव प्रणाली में कई बदलाव किए थे। मतदाता पहचान पत्र की शुरूआत भी भारत में उन्हीं के द्वारा शुरू की गई थी। टीएन शेषन को 1996 में मैग्सेसे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उनके विषय में प्रसिद्ध था,राजनेता सिर्फ दो लोगों से डरते हैं, एक भगवान और दूसरे शेषन। बता दें कि शेषन को उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव किसी को नहीं बख्शा। शेषन पहले चुनाव आयुक्त थे जिन्होंने बिहार में पहली बार 4 चरणों में चुनाव करवाया था। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक

कांग्रेस नेता मिलिंद मुरली देओरा ने जताया दुख

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने जताया दुख

 

 

Created On :   10 Nov 2019 7:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story