मध्य प्रदेश में सपा का गोंगपा से गठबंधन, 30 को अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद

In state election of MP, the alliance of SP- Gongpa will contest election
मध्य प्रदेश में सपा का गोंगपा से गठबंधन, 30 को अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद
मध्य प्रदेश में सपा का गोंगपा से गठबंधन, 30 को अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद
हाईलाइट
  • 30 को अखिलेश एमपी में करेंगे चुनावी शंखनाद
  • मध्य प्रदेश में सपा का गोंगपा से गठबंधन

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। जिले की परसवाड़ा सीट पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और बालाघाट सीट पर अनुभा मुंजारे सपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगे। बालाघाट पहुंचे मुलायम यूथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने बालाघाट में आयोजित प्रेसवार्ता में राफेल मामले में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार  पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये। इस गठबंधन से मध्यप्रदेश ंचुनाव के परिणामों पर खासा असर पड़ सकता है। भाजपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन को देखते हुए अपनी चुनावी रणनीति में फेरबदल करना पड़ सकता है। वहीं अब तक भाजपा और कांग्रेस ने किसी अन्य दल के साथ हाथ नहीं मिलाया है। 

30 को अखिलेश का दौरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 सितंबर को बालाघाट आ रहे हैं। जहां वे बालाघाट में रोड-शो के बाद उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं शामिल होंगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाघाट से प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। यह बात आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद और सपा नेता कंकर मुंजारे ने कही।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ में नया जोश जगेगा। जिससे 2018 से जिले में पार्टी की एक बड़ी जीत होगी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिले की जनता, किसान, मजदूरों और युवाओं से नया बालाघाट और नया मध्यप्रदेश बनाने के लिए 30 सितंबर को बालाघाट में रोड-शो और जनसभा कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की।

Created On :   27 Sep 2018 10:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story