- दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लागू, 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी
- कोरोनाः दिल्ली के अस्पतालों में हालत खराब, ICU के सिर्फ 42 बेड उपलब्ध
- दिल्ली: 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रहेगी
- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
MP Politics: सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा- शिवराज

हाईलाइट
- सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील : शिवराज
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समारोह में अशोकनगर जिले की अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए चौहान ने ये बात कही।
आज अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने @BJP4MP की सदस्यता ग्रहण की।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 9, 2020
मैं सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में सहृदय स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि आप जनता के हित के लिए कार्य करते हुए जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे! https://t.co/ZhXdncqkGH
सीएम ने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदौलत ही बनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश में लूट मचा दी। जब सिंधिया ने इस अन्याय, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो, मुख्यमंत्री कमल नाथ कहते हैं, सड़क पर आकर निपट लो। अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा। सिंधिया का अपमान कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से चौहान ने कहा, आपके पास कांग्रेस को यह बताने का अवसर है कि सिंधिया ने जो फैसला किया वो सही था। आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को यह बता दो कि सिंधिया ने फैसला प्रदेश और जनता को बचाने के लिए लिया था।
सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा कार्यकर्ता होता है। चाहे प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री, सभी में कार्यकर्ता भाव होता है और इसी के कारण भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। शर्मा ने आगे कहा, सिंधिया ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया, क्योंकि उनमें देशभक्ति का भाव था। जिस राष्ट्रभक्ति की भावना से स्व़ राजमाता ने भाजपा के संगठन को खड़ा किया, वही भाव सिंधिया में भी प्रस्फुटित हुआ।