CM उद्धव का बड़ा ऐलान- आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस होंगे वापस

CM उद्धव का बड़ा ऐलान- आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस होंगे वापस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के उद्धव सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने मुंबई में आरे मेट्रो कार शेड निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं  पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे पहले सीएम उद्धव ने आरे मेट्रो कार शेड के निर्माण पर रोक लगाने का फैसला लिया था। 
 

गौरतलब हैं कि अक्टूबर में मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड के लिए काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। तब पर्यावरण कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई के आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया है, लेकिन मेट्रो लाइन का काम चलता रहेगा। उन्होंने कहा, आरे की एक भी पत्ती नहीं कटेगी। 

वहीं रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम उद्धव ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने फडणवीस से बहुत चीजें सीखी है। मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा। मैं अभी भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ हूं और इसे कभी नहीं छोडूंगा। पिछले पांच सालों में मैंने कभी भी सरकार को धोखा नहीं दिया है। 

ठाकरे ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं, क्योंकि जिन्होंने मेरा विरोध किया वे मेरे साथ हैं और जो मेरे साथ थे, वे अब विपरीत दिशा में हैं। मैं यहां अपनी किस्मत और लोगों के आशीर्वाद के साथ आया हूं। मैंने कभी किसी को नहीं बताया कि मैं यहां आऊंगा, लेकिन मैं आ गया। 
 

 

Created On :   2 Dec 2019 2:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story