कहीं बाढ़ तो कहीं तूफान ने खूब मचाया कहर, इन देशों को उठाना पड़ा काफी नुकसान

अलविदा 2021 कहीं बाढ़ तो कहीं तूफान ने खूब मचाया कहर, इन देशों को उठाना पड़ा काफी नुकसान
हाईलाइट
  • कहीं बाढ़ तो कहीं तूफान ने ली लोगों की जान
  • प्राकृतिक आपदाओं ने खूब बरपाया कहर
  • साल 2021 रहा आपदाओं से ग्रसित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये साल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। पूरे विश्व में कहीं बाढ़ तो कहीं तूफान ने खूब कहर बरपाया। इस तूफान व बाढ़ के कारण न जानें कितने लोगों की जानें गईं व न जानें कितने लोग लापता हुए। कहते है कि कुदरत अपना जब रौद्र रूप धारण करती है तब चाहे वो अमीर हो या गरीब उसके कहर से नहीं बच पाता। ऐसे ही कुछ आपदाओं को साल 2021 में  देखने को मिला। आइए जानते हैं कि किन देशों में प्रकृति ने खूब कहर बरपाया।

  •  चक्रवात यास से भारत और बांग्लादेश में के तटीय इलाकों में खूब तबाही मचाई थी। इस आपदा में 19 लोगों की जानें गई थी और 11 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। 
  • आस्ट्रेलिया में बाढ़ से भयंकर तबाही आई थी। इस तबाही में 2 लोगों की जानें गई थी और 18 हजार लोग विस्थापित हुए थे।
  •  चक्रवात तौकते से भारत, श्रीलंका और मालदीव में खूब कहर बरपाया था। इस चक्रवात में 198 लोगों की जानें गईं थी। इस चक्रवात के कारण 2 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
  • तूफान इड़ा से अमेरिका प्रभावित हुआ था, इस तूफान के कारण अमेरिका को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस तूफान में 95 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 14 हजार लोगों को अलग विस्थापित करना पड़ा था।
  • चीन के हेनान प्रांत में जुलाई माह में भयंकर बाढ़ आया था। इस बाढ़ में वहां के नागरिकों को काफी ज्यादा जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा था। इस बाढ़ के कारण 302 लोगों की गई थी जानें गईं थी तथा 10 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था। 
  • कनाड़ा में नवंबर माह में आई बाढ़ ने कहर बरपाया था और जिसके कारण 4 लोगों की मौत हुई थी मौत और 15 हजार लोग हुए थे विस्थापित। इस बाढ़ के कारण कनाड़ा को काफी नुकसान उठान पड़ा था।  
  •  टाइफून इन-फा ने अगस्त माह में खूब तांडव मचाया था। इस तूफान से चीन, फिलीपींस व जापान प्रभावित हुए थे। इस तूफान के कारण 5 लोगों की मौत हो गई था जबकि 72 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। इस टाइफून के कारण लोगों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। 
  •  भारत के उत्तराखंड में तपोवन इलाके में हिमालयी ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा नहीं में गिर गया था। जिसकी वजह से लगभग 150 लोग मारे  गए थे तथा बहुत से लोग लापता हो गए थे। हालांकि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहने वाला राज्य है। इस बाढ़ के कारण आसपास के गांवों को खाली कराया गया था, बावजूद भी काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 
  •  अमेरिका के टेक्सास में शीतकालीन तूफान ने अपना रौद्र रूप दिखाया था, जिसमें 210 लोग मारे गए थे। हालांकि इस तूफान के कारण विस्थापित लोगों के आंकड़ो का पता नहीं चल सका। इस तूफान ने लोगों की जिंदगी को काफी प्रभावित किया था। 
  • यूरोप में जुलाई माह में बाढ़ ने जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम व लक्जमबर्ग में कहर बरपाया था। इन देशों में भयंकर बाढ़ के कारण 240 लोग मारे गए थे व कई लोग लापता भी हुए थे। इस बाढ़ के कारण बहुत से लोगों के आशियानें उजड़ गए थे, लोगों को काफी आर्थिक क्षति हुई थी।

 

Created On :   29 Dec 2021 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story