उ.प्र. में गंगा यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक प्रतिबंध पर नया आदेश

उ.प्र. में गंगा यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक प्रतिबंध पर नया आदेश
उ.प्र. में गंगा यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक प्रतिबंध पर नया आदेश
हाईलाइट
  • उ.प्र. में गंगा यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक प्रतिबंध पर नया आदेश

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत पांच-दिवसीय गंगा यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले 26 जिलों में पॉलिथिन और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य के शहरी विकास विभाग ने 26 जिलों में 21 स्थानीय निकायों को एक आदेश जारी किया है, जिसमें तीन नगर निगम, 12 नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत शामिल हैं।

शहरी विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी अधिसूचना में सभी स्थानीय निकायों को प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध के सख्त प्रवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, ऐसा करने के विचार के पीछे यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा के दौरान एक भी प्लास्टिक गंगा में न तैरे।

सोमवार से शुरू हुई गंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा।

Created On :   28 Jan 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story