अनुष्ठान और अवकाश: 22 जनवरी को बंद नहीं रहेगी दिल्ली एम्स की ओपीडी सेवाएं, अस्पताल प्रबंधन ने वापस लिया फैसला

22 जनवरी को बंद नहीं रहेगी दिल्ली एम्स की ओपीडी सेवाएं, अस्पताल प्रबंधन ने वापस लिया फैसला
  • सेवाएं बंद करने का फैसला वापस
  • 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर पाबंदी
  • 16 जनवरी से अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरु हुआ था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने जा रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते दिल्ली एम्स प्रबंधन ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद करने का अपना फैसला वापस लिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते दिनों 22 जनवरी के दिन सभी केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया था।

आपको बता दें 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया था। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने अस्पताल में इस तरह छुट्टी होने पर एतराज जताया और हैरानी जताते हुए फैसले की आलोचना भी की थी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने 22 जनवरी सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं, सात राज्यों असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की बिक्री नहीं होगी और ड्राई डे रहेगा।

आपको बता दें आज रविवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठान के अनुष्ठान का आज 6 वां दिन है,16 जनवरी से अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरु हुआ था। 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास का अनुष्ठान हुआ। इसमें नई मूर्ति के लिए वैदिक मंत्रोचारण के साथ उनका आह्वान हुआ, राललाल भगवान को पुष्प, फल और शकर चढ़ाया गया। आज रविवार को अनुष्ठान में नख से शिखा तक शक्ति का संचार करने के लिए मंत्रोचारण किए जा रहे है होगा। उसके बाद श्री विग्रह का महाअभिषेक होगा। आखिरी दिन 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा, जिसमें सोने की सिलासा से भगवान की आंख खोली जाएंगी। इसके साथ ही सप्ताहभर का अनुष्ठान खत्म हो जाएगा।

Created On :   21 Jan 2024 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story