Pahalgam Terrorist Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भावुक हुए गुलाम नबी आजाद, कहा - , 'जिन लोगों को हमने...'

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भावुक हुए गुलाम नबी आजाद, कहा - , जिन लोगों को हमने...
पहलगाम आतंकी हमले को हुए एक साल बीत चुका है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के चीफ गुलाम नबी आजाद ने दुख व्यक्त किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को हुए एक साल बीत चुका है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के चीफ गुलाम नबी आजाद ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आतंकी घटना में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। गुलाम नबी आजाद ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं के न होने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी।

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर गुलाम नबी ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया, "पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के एक साल बाद, हम इस क्रूर हिंसा में मारे गए 25 निर्दोष पर्यटकों और एक बहादुर स्थानीय निवासी को गहरे शोक के साथ याद कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर न सिर्फ आम नागरिकों को निशाना बनाया, बल्कि कश्मीर की आत्मा और उसके सभी मूल्यों पर गहरा प्रहार किया। फिर भी, कश्मीर शांति, न्याय और आतंकवाद के पूरी तरह से उन्मूलन के अपने प्रयासों में दृढ़ और एकजुट रहा है। जिन लोगों को हमने खो दिया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, हम ऐसे आतंकी कृत्यों से मुक्त भविष्य की उम्मीद करते हैं।"

पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की गई थी जान

मालूम हो कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादी ने मासूम लोगों पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से 25 पर्यटक थे। आतंकियों ने पर्यटकों की धर्म पूछकर गोली मारी थी। इस आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश का माहौल पनप गया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। भारतीय सेना ने 6 से 7 मई की रात पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन के तहत सेना ने आतंकियों का खात्म किया था। इस दौरान भारतीय सेना ने पूरे 93 दिनों तक 'ऑपरेशन महादेव' के तहत पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों की घेराबंदी की थी। इसके बाद 28 जुलाई 2025 को ऑपरेशन महादेव अपने अंजाम तक पहुंचा था। इस ऑपरेशन के साथ तीनों आतंकियों को खत्म किया गया था।

Created On :   22 April 2026 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story