UP Road Accident: मिर्जापुर में भीष्ण सड़क हादसा, 4 बच्चों सहित 11 की मौत, सहायता राशि का ऐलान, राष्ट्रपति ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी की ढलान पर भीषण दुर्घटना हो गई है। एक तेज रफ्तार ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से मौके पर मौजूद अन्य वाहन हादसे का शिकार बन गए। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 4 बच्चों सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ऐसे 9 लोग शामिल हैं जिनकी झुलसने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक बोलेरो आग के गोले में तबदील हो गई।
यह भी पढ़े -बीजेपी प्रतिनिधिमंंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ। मध्य प्रदेश से चना लेकर आ रहा एक ट्रक ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होने से काबू से बाहर हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो को जोर से टक्कर मारी और उसे आगे चल रहे गिट्टी वाले ट्रक से भिड़ा दिया। उसी समय पीछे से आ रहा एक और ट्रक भी संतुलन खो बैठा और आगे की कार से टकरा गया। कुछ ही देर में सड़क पर मलबा फैल गया, आग लग गई और चारों तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
राष्ट्रपति ने जताया शोक
प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
पीएम ने जताया दुख
पीएम मोदी ने सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़े -BJP सांसद अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश यादव से लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
सहायता राशि का ऐलान
आपको बता दें कि, इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
सांसद ने जताया शोक
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और मन को झकझोर देने वाला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Created On :   23 April 2026 10:36 AM IST













