Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उनका कहना है कि अब दिल्ली में सिर्फ और सिर्फ उन्हीं वाहनों को पेट्रोल या डीजल मिलेगा, जिनके पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल यानी पीयूसी का प्रमाणपत्र होगा। जिन लोगों के पास ये नहीं होगा, उनको पेट्रोल या डीजल अब नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े -सरकार ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम का दायरा बढ़ाया, अब स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन
प्रदूषण पर कैसे लगेगी रोक?
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि ये कदम दिल्ली में चल रहे प्रदूषण के कहर पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और एजेंसियों के लिए निर्देश जारी किए हैं और साफ किया है कि वे इनका गंभीरता से पालन करें।
यह भी पढ़े -विधायक प्रीतम लोधी को अमर्यादित बोल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण ना देने पर होगी कार्यवाही
सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगा पेट्रोल
अब दिल्ली के फ्यूल स्टेशनों पर बिना वैलिड ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ प्रमाणपत्र वाली गाड़ियों को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसा फ्यूल नहीं मिलेगा। सीएम ने आगे कहा है कि एयर पॉल्यूशन की चुनौती से निपटने के लिए बहुत ही सख्त और असरदार कदम उठाने की जरूरत है। जिसके चलते आज के समय की जरूरत के हिसाब से हमारी सरकार इस दिशा में पूरी तरह से काम करने के लिए तैयार है। साथ ही सभी जरूरत का काम जनता के हित में ही होगा।
Created On :   22 April 2026 6:25 PM IST













