CBSE 10th Phase 2 Exam Time Table: सीबीएसई 10वीं फेज 2 का एग्जाम टाइम टेबल हुआ जारी, जानें कब शुरू होने वाले हैं पेपर?

सीबीएसई 10वीं फेज 2 का एग्जाम टाइम टेबल हुआ जारी, जानें कब शुरू होने वाले हैं पेपर?
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है कि दूसरे चरण की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होने वाली हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं के फेज-2 के एग्जाम्स की डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण के एग्जाम 15 मई से शुरू होने वाले हैं। साथ ही इस फेज-2 के एग्जाम में सिर्फ वही बच्चे बैठ पाएंगे जो पहले चरण की परीक्षाओं में बैठे थे। जारी की गई डेटशीट के मुताबिक, 15 मई को मैथ (स्टैंडर्ड/बेसिक) की परीक्षआ होगी। जो कि सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 1:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी का पेपर होगा।

कब से शुरू होने वाले एग्जाम?

सीबीएसई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10वीं में सेकंड फेज का एग्जाम 15 मई 2026 से शुरू होगा। ये परीक्षा उन छात्रों को ही देने के लिए मिलेगी, जो अपने पहले बोर्ड एग्जाम के मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं। ये पूरा परीक्षा चरण 21 मई को खत्म होगा।

क्या है परीक्षा का समय?

ज्यादातर विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, हालांकि कुछ विशेष विषयों की परीक्षा का समय 10:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी डेटशीट ध्यान से देखें जिससे वे अपने विषयों के अनुसार सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।

क्या है सेकंड बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल?

15 मई 2026 को पहला एग्जाम गणित का है। इसमें स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों पेपर शामिल हैं।

16 मई 2026 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसमें English Communicative और English Language & Literature दोनों शामिल हैं।

इसके बाद 18 मई 2026, तीसरे दिन छात्रों की विज्ञान की परीक्षा होगी।

इसके बाद 19 मई 2026 को भाषाओं की परीक्षा होगी। इस दिन कई भाषाओं की परीक्षा होगी, जैसे हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं।

20 मई 2026 को कई स्किल और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी, जैसे संस्कृत, आईटी (Information Technology), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पेंटिंग, गृह विज्ञान और अन्य विषय है।

21 मई 2026 को आखिरी पेपर सामाजिक विज्ञान (Social Science) का होगा और इसके साथ ही फेज 2 का एग्जाम खत्म हो जाएगा।

Created On :   23 April 2026 1:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story