अजब गजब: चार साल से महिला को हो रही थी झपकियों की बीमारी, आंखो का करवाया टेस्ट, रिजल्ट देखकर रह गई शॉक

चार साल से महिला को हो रही थी झपकियों की बीमारी, आंखो का करवाया टेस्ट, रिजल्ट देखकर रह गई शॉक
दुनिया में कई लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अजीब तरह की समस्याएं होती हैं। इनमें से कई लोगों को शुरुआत में बेहद मामूली से समस्या होती है, जो देखते ही देखते गंभीर बीमारी में बदल जाती हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अजीब तरह की समस्याएं होती हैं। इनमें से कई लोगों को शुरुआत में बेहद मामूली से समस्या होती है, जो देखते ही देखते गंभीर बीमारी में बदल जाती हैं। उनकी बीमारी के बारे में जानने के बाद डॉक्टर्स तक देखकर हैरान हो जाते है। इन दिनों एक महिला कुछ ऐसी ही परेशानी से जूझ रही है। दरअसल, इस महिला को ज्यादा झपकियां लेने की बीमारी हो गई थी। उसने चार सालों तक इस आखों की चेकअप नहीं कराया। ऐसे में उसने इस बीमारी को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, जब वह अपनी आखों की जांच कराने गई, तब उसे बीमारी के बारे में सुनकर झटका लग गया।

महिला ने कराया आई टेस्ट

इस 51 वर्षीय महिला का नाम एलिसन हास्पेल है। जब एलिसन को याद आया कि उन्होंने अपने आंखों का आखिरी चेकअप चार साल पहले करवाया था। तब वह एक नॉर्मल आई टेस्ट करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई। टेस्ट के रिजल्ट में सामने आया कि उनकी आंखों के पीछे सूजन है। इसके बाद डॉक्टर ने एलिसन को आंखों के अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर उनका सीटी स्कैन कराया गया। इस दौरान टेस्ट रिजल्ट में एलिसन के सिर में मेनिंगियोम नामक 5 सेमी के सौम्य मस्तिष्क ट्यूमर पाया गए।

कई घंटो तक चली सर्जरी

इसके बाद डॉक्टर्स ने एलिसन के सिर से ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी की तैयारी की। यह सर्जरी इतनी गंभीर थी कि डॉक्टर्स को एलिसन के सिर से गैर-कैंसरयुक्त द्वव्यमान हटाने में 14 घंटे का समय लग गया था। हालांकि, यह ऑपरेशन सफलतापूर्व पूरा कर लिया गया था। एलिसन की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। एलिसन नार्थिविच के चेशायर की रहने वाली है। जो ग्राहक सेवाओं में काम करती हैं। इस बीमारी के बारे में एलिसन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें इस तरह का गंभीर रोग होगा।

Created On :   22 April 2026 1:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story