अजब गजब: सिर्फ कुत्ते ही नहीं बल्कि दुनिया में हैं भौंकने वाले कई जानवर, देखें लिस्ट में किसका नाम है शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कुत्ते भौंकते हैं तो उनकी आवाज सुनते ही ऐसा लगता है कि कोई पालतू जानवर है या गली का कोई कुत्ता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे जानवर भी हैं जो कुत्ते जैसी आवाज निकालते हैं लेकिन वे कुत्ते नहीं बल्कि उनसे बहुत ही ज्यादा खतरनाक होते हैं। ये जानवर अपनी सुरक्षा और बातचीत के लिए बिल्कुल कुत्तों जैसी आवाज निकालते हैं। ऐसे में चलिए उन जानवरों के बारे में जानते हैं जिनको 'भौं-भौं' करना अच्छा लगता है।
यह भी पढ़े -11 दिन में ही गुलाबी से हरे में तब्दील हुआ ये अनोखा कीड़ा, साइंटिस्ट्स भी हुए हैरान, जानें
कौन से जानवर निकालते हैं कुत्तों जैसी आवाज?
लोमड़ी
लोमड़ी की आवाज काफी तेज और चुभने वाली होती है। जब वह अपने साथी को बुलाती है या किसी खतरे का इशारा करती है, तो उसकी आवाज कई बार कुत्ते के भौंकने जैसी लगती है। खासकर रात में इसे सुनकर कोई भी धोखा खा सकता है।
समुद्री सील
समुद्र के पास रहने वाली सील भी कम नहीं हैं। जब ये अपने इलाके को लेकर आवाज निकालती हैं या साथियों को बुलाती हैं, तो इनकी गूंज दूर तक सुनाई देती है। कई बार यह आवाज बिल्कुल कुत्तों जैसी लगती है।
यह भी पढ़े -अब रोने के लिए भी मिल सकते हैं रुपए? मुंबई के इस बीच पर शुरू हुआ नए तरह का बिजनेस, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
समुद्री शेर
समुद्री शेर भी काफी शोर मचाते हैं। ये झुंड में रहते हैं और एक-दूसरे से बात करने के लिए जोर-जोर से आवाज निकालते हैं, जो कुत्ते की भौंक जैसी सुनाई देती है।
कोयोट
कोयोट भी कुत्तों के ही परिवार से जुड़ा जानवर है, इसलिए इसकी आवाज में भौंकने की झलक साफ मिलती है। यह अपने झुंड को खतरे से आगाह करने के लिए अलग-अलग तरह की आवाजें निकालते हैं। रात के समय इसकी आवाज सुनकर डर लगना काफी स्वाभाविक है।
बबून
बबून जब किसी खतरे को महसूस करता है, तो वह तेज आवाज निकालता है। यह आवाज उसके साथियों को सावधान करने के लिए होती है। कई बार यह भी कुत्ते की आवाज जैसी लगती है, जिससे लोग भ्रमित हो सकते हैं।
Created On :   14 April 2026 5:04 PM IST













