अजब गजब: दुनिया में है एक ऐसा जानवर जिसकी नींद नहीं है ज्यादा लंबी, शरीर को तरोताजा करने के लिए लेता है सिर्फ 30 मिनट

दुनिया में है एक ऐसा जानवर जिसकी नींद नहीं है ज्यादा लंबी, शरीर को तरोताजा करने के लिए लेता है सिर्फ 30 मिनट
धरती पर एक ऐसा जानवर है जो सिर्फ और सिर्फ 30 मिनट की नींद लेकर वो अपने शरीर को पूरा सही कर लेता है। ये जानवर अक्सर ही खड़े होकर ही सोते हैं। ऐसे में चलिए इन जानवरों के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के अलग-अलग जीव पाए जाते हैं। कोई रात में जागते हैं तो दिन में सोते हैं, तो कुछ दिन में जागते हैं तो रात को सोते हैं। कई जानवर तो पूरे-पूरे सीजन ही सोया करते हैं। ऐसे ही दुनिया में एक और जानवर है जो बहुत ही कम देर के लिए सोकर ही अपने शरीर को तरोताजा कर लेता है। हम बात कर रहे हैं जिराफ की। जिराफ को दुनिया का सबसे ऊंचा जानवर माना जाता है और उसकी लंबी गर्दन उसकी पहचान होती है। इसी की मदद से वह पेड़ों की ऊंची टहनियों तक पहुंचकर आराम से पत्तियां खा लेता है। और उसकी नींद भी काफी अलग तरह की होती है।

दिनभर में कितनी देर सोता है जिराफ?

जंगल में रहने वाला जिराफ पूरे दिन में मुश्किल से 20 से 30 मिनट ही सो पाता है। यह नींद भी एक बार में नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे हिस्सों में पूरी होती है। हर बार वह सिर्फ कुछ मिनट के लिए ही झपकी लेता है। इसका कारण यह है कि जिराफ खुद शिकारी नहीं, बल्कि शिकार बनने वाला जानवर है।

हमेशा सतर्क रहना है जरूरी

जंगल में जिराफ के लिए हर वक्त खतरा बना रहता है। शेर, तेंदुए जैसे शिकारी जानवर हर वक्त मौके की तलाश में रहते हैं। अगर जिराफ ज्यादा देर तक गहरी नींद में सो जाएगा, तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती है। इसलिए वह हमेशा चौकन्ना रहता है और कम सोने की आदत डालता है।

खड़े-खड़े ही कर लेता है आराम

जिराफ अक्सर खड़े-खड़े ही आराम कर लेता है। वह बिना पूरी तरह सोए भी अपनी थकान दूर कर लेता है। कई बार वह आंखें आधी बंद रखता है, लेकिन उसके कान और ध्यान आसपास की हलचल पर ही रहते हैं। जब उसे पूरी तरह सुरक्षित महसूस होता है, तभी वह जमीन पर बैठता है। इस दौरान वह अपनी टांगों को मोड़कर और गर्दन को घुमाकर सिर को शरीर पर टिकाकर सोता है।

Created On :   10 April 2026 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story