अजब गजब: रेलवे ट्रैक पर खड़े हुए शख्स का वीडियो देख यूजर्स का चकराया माथा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

रेलवे ट्रैक पर खड़े हुए शख्स का वीडियो देख यूजर्स का चकराया माथा, सोशल मीडिया पर हो रहा  वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैक पर खड़ा होता है लेकिन देखने वालों को ऐसा लगता है कि ट्रैक चल रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हो गए हैं। वीडियो इतना ज्यादा अजीब है कि पहली बार देखने में समझ भी नहीं आता है कि क्या हो रहा है। ऐसे ही कई लोग मजाक में कहते हैं कि कुछ तो गड़बड़ हो गई है, क्योंकि आंखों के सामने जो दिख रहा है वो बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है।

क्या है वीडियो में?

इस वायरल वीडियो में रेलवे स्टेशन का एक नजारा नजर आता है। इसमें प्लेटफार्म पर खड़ा एक व्यक्ति बिल्कुल स्थिर दिखाई देता है, लेकिन उसके सामने की पटरी ऐसे लगती है जैसे वह खुद ही चल रही हो। देखने वाले को लगता है कि जमीन हिल रही है और सब कुछ उल्टा हो गया है। असल में यह एक तरह का नजरों का धोखा है, जो कैमरे के एंगल और दो ट्रेनों की एक साथ चलने की वजह से बनता है। वीडियो को समझने के लिए लोग इसे बार-बार देख रहे हैं, फिर भी कई लोग पहली बार में समझ नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि यह क्लिप इतनी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का ध्यान खींच रही है।

यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा देश जहां जानवरों के बीमार होने पर मिलती है छुट्टी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

लोगों के मजेदार कमेंट्स

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लाखो व्यूज और लाइक्स देखने को मिल रहे हैं। साथ ही कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि समझ नहीं आया आदमी कहां खड़ा है, तो कोई पूछ रहा है कि यह सच है या कोई चालाकी। एक यूजर ने लिखा कि यह कोई एडिटिंग नहीं, बल्कि आंखों का धोखा है। वहीं कई लोगों ने मजाक में कहा कि कुछ पल के लिए लगा जैसे सच में चक्कर आ गया हो।

Created On :   4 April 2026 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story