अजब गजब: छत पर सो रहे शख्स के पास आया बंदर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखकर सभी हो गए इमोशनल, वायरल हो रहा वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई अलग-अलग तरह के वीडियोज देखने को मिलते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं, जिसको देखकर लोग हैरान तो होते ही हैं साथ ही उनको हंसी भी आती है। आजकल ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसको देखकर लोग काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं, जिसमें एक अजीब लेकिन दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक युवक रात के समय अपनी छत पर सोया हुआ था। गर्मी के कारण वह खुली हवा में आराम से नींद ले रहा था। लेकिन जब उसकी नींद खुली, तो सामने का दृश्य देखकर वह पूरी तरह घबरा गया। उसने देखा कि एक बंदर उसके सीने से ऐसे लिपटकर सो रहा है, जैसे कोई छोटा बच्चा अपनी मां से चिपककर सोता है। युवक इस अजीब हालत में काफी डरा हुआ नजर आता है। वह हिलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था, क्योंकि उसे डर था कि कहीं बंदर उसे नुकसान न पहुंचा दे। इसी बीच उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मदद की गुहार लगाने लगा।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर हजारों व्यूज और लाइक्स देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। कोई कह रहा है कि युवक को नया साथी मिल गया, तो कोई मजाक में इसे अनोखा प्यार बता रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे देखकर खूब ठहाके लगाए और अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी किए हैं।
Created On :   7 April 2026 7:10 PM IST














