अजब गजब: साबुन खा रहे बंदर को आलू देकर डांटने लगी महिला, तो लोगों ने कहा- 'मां तो मां होती है..', वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार कैमरे में ऐसे पल रिकॉर्ड हो जाते हैं, जिनको बाद में देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। कई बार तो वो यादें तरोताजा हो जाती हैं। ऐसे ही एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिाय पर काफी ज्यादा तेज वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दीवार पर बैठे बंदर को अपने बच्चे की तरह डांटती हुई नजर आती है और उसको समझा रही होती है। जिसको देखने के बाद ऐसा ही कहा जा सकता है कि, मां तो मां होती है।
यह भी पढ़े -5 महीने पहले ही कर दी थी एलपीजी शोर्टेज की भविष्यवाणी, अब पोस्ट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक दीवार पर बंदर बैठा होता है। बंदर के हाथों में साबुन की टिकिया होती है जिसको वो खा रहा होता है और एक शख्स उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। तभी ही सुपरमम्मी की एंट्री होती है, वो बंदर को ऐसे प्यार से डांटती हैं कि बंदर साबुन की टिकिया छोड़ देता है। इसके बाद मम्मी उसको प्यार से आलू देती हैं और बंदर भी चुपचाप आलू लेकर भाग जाता है और चाव से खाता है।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_ultimateboss_pritam119 के नाम से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज और लाइक्स आए हैं। साथ ही हजारों कमेंट्स भी आए हैं। एक ने कहा है कि मां तो मां होती हैं। तो दूसरे ने कहा है कि दिन पर दिन मैं भी कुछ ऐसी ही बनती जा रही हूं।
Created On :   8 April 2026 4:52 PM IST













