अजब गजब: मुंह से नहीं बल्कि आंखों की मदद से खाता है खाना, जानें इस खास जीव से संबंधित ये खास बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जिनकी आदतें हमें हैरान कर देती हैं। ऐसे ही एक जानवर मेंढक भी है। यह अपने खाने को चबाता नहीं, बल्कि सीधे निगल जाता है। आमतौर पर हम सोचते हैं कि हर जीव खाना चबाकर खाता होगा, लेकिन मेंढक का तरीका बिल्कुल अलग होता है। इसमें अजब बात ये है कि ये खाने को मुंह की मदद से नहीं निगलता है।
आंखें निभाती हैं खास भूमिका
जब मेंढक किसी कीड़े को पकड़ता है, तो वह उसे तुरंत निगलने की कोशिश करता है। इस दौरान उसकी आंखें सिर्फ देखने का काम नहीं करतीं, बल्कि खाने को अंदर ले जाने में भी मदद करती हैं। मेंढक अपनी आंखों को हल्का सा अंदर की तरफ दबाता है, जिससे शिकार गले की तरफ खिसक जाता है। यानी उसकी आंखें एक तरह से धक्का देने का काम करती हैं।
यह भी पढ़े -नौकरी से निकालने के बाद पैसे बढ़ाकर कंपनी ने दिया नया WFH का नया अवसर, लेकिन रख दी एक अजीब शर्त
शरीर की बनावट बनाती है इसे खास
मेंढक के सिर में आंखों के पास सख्त हड्डी नहीं होती, बल्कि नरम मसल्स होती हैं। इसी वजह से वह अपनी आंखों को आसानी से अंदर की ओर तरफ खींच सकता है। उसकी जीभ भी अलग तरह की होती है, जो तेजी से बाहर निकलकर शिकार पकड़ लेती है, लेकिन उसे अंदर धकेलने में ज्यादा मदद नहीं करती।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा जानवर जिसकी नींद नहीं है ज्यादा लंबी, शरीर को तरोताजा करने के लिए लेता है सिर्फ 30 मिनट
प्रकृति का कमाल
मेंढक की उभरी हुई आंखें उसे चारों तरफ देखने में मदद करती हैं और जरूरत पड़ने पर यही आंखें निगलने में भी काम आती हैं। यह पूरी प्रक्रिया दिखाती है कि प्रकृति ने हर जीव को उसके हिसाब से खास बनाया है।
Created On :   20 April 2026 6:52 PM IST













