अजब गजब: ऐसी चिड़िया जो समुद्र को करती है साफ, गुस्सा आने पर शिकारी परिंदे भी नहीं आते हैं करीब, जानें क्या है वजह?

ऐसी चिड़िया जो समुद्र को करती है साफ, गुस्सा आने पर शिकारी परिंदे भी नहीं आते हैं करीब, जानें क्या है वजह?
धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। सभी जीवों की अलग-अलग विशेषताएं भी होती हैं। ऐसे ही एक परिंदा है जो सिर्फ उल्टी से ही सभी परिंदो को डरा देता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रकृति में कई तरह के जीव देखने को मिलते हैं। ये सभी अलग-अलग जीव अपनी अलग खूबियों के कारण सबको हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक समुद्री पक्षी है नॉर्दन फुलमार। यह दिखने में आम सीगल जैसा लगता है, लेकिन इसकी ताकत और खासियत इसे बहुत ही ज्यादा अलग बनाती है। यह पक्षी ठंडे समुद्री इलाकों में पाया जाता है और लंबी दूरी तक बिना थके उड़ सकता है।

उड़ान और सूंघने की ताकत

इसकी चोंच मजबूत होती है और नाक का आकार अलग तरह का होता है, जिससे यह हवा में उड़ते हुए भी खाने की गंध पहचान लेता है। इसके पंख ऐसे बने होते हैं कि यह हवा के सहारे लंबे समय तक उड़ने में मदद करते हैं और ज्यादा ताकत भी खर्च नहीं करनी पड़ती है।

उल्टी ही बनती है बचाव का तरीका

इस पक्षी की सबसे खास बात इसका बचाव करने का तरीका है। जब इसे खतरा महसूस होता है, तो यह अपने पेट से एक चिपचिपा और बदबूदार तेल जैसा लिक्लिड बाहर निकालता है। यह लिक्विड दुश्मन के पंखों पर गिरकर उन्हें भारी बना देता है, जिससे वे ठीक से उड़ नहीं पाते और नीचे गिर सकते हैं।

समुद्र का सफाई करने वाला

यह मछलियां और समुद्री जीव खाता है, साथ ही जहाजों से फेंका गया कचरा भी खा लेता है। इसी वजह से इस पक्षी को समुद्र की सफाई करने वाला पक्षी भी माना जाता है।

Created On :   17 April 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story