चढ़ावा चोरी मामला: राम मंदिर केस में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पहले से दर्ज आपत्ति को लेकर वकीलों ने किया विरोध

राम मंदिर केस में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पहले से दर्ज आपत्ति को लेकर वकीलों ने किया विरोध
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।

पुलिस ने जिन 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है, उनमें टिन्नू यादव, करुणेश, मनीष, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र का जिक्र किया गया है। अब चार्जशीट में ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका को लेकर क्या तथ्य रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई हैं।

वकीलों ने चार्जशीट दाखिल की जानकारी मिलते ही कार्य का बहिष्कार कर दिया। वकीलों का कहना है कि पहले उनकी आपत्ति सुनी जाए, उसके बाद आरोप पत्र पेश हो। इसको लेकर कोर्ट परिसर में बवाल मचा हुआ है। वकीलों ने चढ़ावा चोरी केस में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पहले ही तहरीर दे रखी है।

Created On :   23 Sept 2026 1:18 PM IST

Tags

Next Story