Independence Day 2025: 'पर्यावरण की रक्षा करें', स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, PM मोदी ने भी दी देशवासियों को बधाई

- देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम
- प्रेसिडेंट ने लोगों को दिया खास संदेश
- पीएम मोदी ने भी शेयर किया 'एक्स' पोस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आज यानि शुक्रवार (15 अगस्त) को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। दोनों दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। प्रेसिडेंट मुर्मू ने देशवासियों को कई संदेश दिए हैं। इनमें पर्यावरण की रक्षा का भी संदेश शामिल है। वहीं, पीएम ने कहा कि आज का दिन हम सभी को एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करे।
राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की खूब-खूब बधाई और कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं, आप सभी से यह आग्रह करना चाहती हूं कि पर्यावरण की रक्षा के लिए आप सब हर संभव प्रयास करें। जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए, हमें अपने आप में भी कुछ परिवर्तन करने होंगे। हमें अपनी आदतें और अपनी विश्व-दृष्टि में बदलाव लाना होगा। हमें अपनी धरती, नदियों, पहाड़ों, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के साथ अपने संबंधों में भी परिवर्तन करना होगा। हम सब अपने योगदान से, एक ऐसी पृथ्वी छोड़ कर जाएं जहां जीवन अपने नैसर्गिक रूप में फलता-फूलता रहे।
प्रेसिडेंट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस, सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं।
राष्ट्रपति द्वारा दिए गए सभी संदेश देखने के लिए उनका पोस्ट जरूर चेक करें।
पीएम ने दी बधाई
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा लेकर आए और एक विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करे। जय हिंद! उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद!
Wishing everyone a very happy Independence Day. May this day inspire us to keep working even harder to realise the dreams of our freedom fighters and build a Viksit Bharat. Jai Hind!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2025
Created On :   15 Aug 2025 8:57 AM IST