कुदरत का कहर: राजस्थान-गुजरात में बारिश ने मचाई तबाही, पंजाब में भी लोग बाढ़ से परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में भीषण बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पंजाब समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। कई गांव डूब गए हैं। बात करें पंजाब की तो राज्य में अब तक 40 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और भारी मात्रा में फसल तबाह हुई है। निजी हो या सरकारी, हर प्रकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और गुजरात राज्य में आज यानि 8 सितंबर को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तो दूसरी तरफ, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, और तमिलनाडू में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है है।
घरों में घुसा पानी
पंजाब में कई इलाकों के हाल तो ऐसे हैं कि पानी घरों तक घुस आया है। जिससे लोगों को छत पर रहने की नौबत आ गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी शुक्रवार को पंजाब के हालात पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हर तरफ पानी भरा है और लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। घर और खेत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब के लोग देश के सबसे मुश्किल समय में लगातार साथ खड़े रहे हैं। आज पंजाब को सभी के समर्थन की ज़रूरत है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से पंजाब की भी मदद करने का अनुरोध करता हूं।
नेता प्रतिपक्ष की अपील
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित राज्यों और किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी जी, पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद घटिया है। ऐसे कठिन समय में आपका ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद बेहद जरूरी है। हजारों परिवार अपने घर, जान और जायदाद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं आग्रह करता हूं कि पूरे राज्य में विशेषकर किसानों के लिए एक विशेष राहत पैकेज (विशेष राहत पैकेज) की घोषणा की जाए और राहत एवं राहत कार्य में तेजी लाई जाए।
Created On :   8 Sept 2025 9:03 AM IST