Punjab Flood: 1900 गांव में लबालब पानी, मौत का आंकड़ा बढ़ कर 47, अब तक हजारों लोगों का रेस्क्यू, जानें पंजाब बाढ़ का लेटेस्ट अपडेट

- पंजाब में लोग बाढ़ से परेशान
- घरों तक घुसा पानी
- अब तक करीब 20 हजार लोगों को बचाया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में लोगों अभी भी राहत की सांस नहीं ले पा रहे हैं और वजह है बाढ़। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 47 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 1900 से भी अधिक गांव में पानी लबालब भरा हुआ है, सड़कों को देख पाना नामुमकिन हो गया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ से अब तक करीब 20 से 21 हजार लोगों को बचाया जा चुका है। राज्य के सभी 23 जिलों में लोगों को बाढ़ और यातायात संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घरों में घुसा पानी
पंजाब में कई इलाकों के हाल तो ऐसे हैं कि पानी घरों तक घुस आया है। जिससे लोगों को छत पर रहने की नौबत आ गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी शुक्रवार को पंजाब के हालात पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हर तरफ पानी भरा है और लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। घर और खेत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब के लोग देश के सबसे मुश्किल समय में लगातार साथ खड़े रहे हैं। आज पंजाब को सभी के समर्थन की ज़रूरत है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से पंजाब की भी मदद करने का अनुरोध करता हूं।
राहुल गांधी ने किया केंद्र से आग्रह
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से बाढ़ प्रभावित राज्यों और किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी जी, पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद घटिया है। ऐसे कठिन समय में आपका ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद बेहद जरूरी है। हजारों परिवार अपने घर, जान और जायदाद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं आग्रह करता हूं कि पूरे राज्य में विशेषकर किसानों के लिए एक विशेष राहत पैकेज (विशेष राहत पैकेज) की घोषणा की जाए और राहत एवं राहत कार्य में तेजी लाई जाए।
Created On :   6 Sept 2025 12:38 PM IST