दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कार धमाके के बाद हाई अलर्ट पर देश के कई राज्य, हाईअलर्ट पर हरियाणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद देश के कई राज्य हाई अलर्ट पर है। कई राज्यों की पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया है, कारों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली से सटे पड़ोसी प्रदेश हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था लेकर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। चप्पे चप्पे पर पुलिस लगी हुई है। हरियाणा डीजीपी ओ.पी. सिंह ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को जानकारी देने से लेकर छापेमारी में पूरा सहयोग करने की बात कही।
हरियाणा डीजीपी ने कहा दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद स्टेट में सभी जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य की सभी जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। चांदीपुर क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय में पेट्रोलिंग और ब्लॉकिंग की जा रही है। आपको बता दें मंगलवार से शुरु हुआ सघन चेकिंग अभियान अभी भी जारी है। डीजीपी ने आगे कहा बॉर्डर क्षेत्र अभी ठीक है, अभी तक कोई संवेदनशील केस सामने नहीं आया है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
डीजीपी ने आगे कहा बॉर्डर क्षेत्र हमारे लिए हमेशा फोकस करने वाला एरिया रहा है। बॉर्डर पर क्या गतिविधि हो रही है, चाहे वह डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर हो या फिर स्टेट बॉर्डर का क्षेत्र हो, उसे ध्यान में रखकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें फरीदाबाद में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया था। जिसमें क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 50 से 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, डीजीपी ने बताया था कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Created On :   12 Nov 2025 10:19 AM IST












