ऑपरेशन सिंदूर: 'कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे, याद दिलाया कांग्रेस का समझौता, जानें पूरा मामला

कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे, याद दिलाया कांग्रेस का समझौता, जानें पूरा मामला
  • निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • कहा- कांग्रेस का समझौता देशद्रोह?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारती जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार (23 मई) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घेरा है। हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को आगाह किया गया था। इसी को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार सवाल खड़े कर रहे थे। निशिकांत दुबे ने इस सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 1991 में कांग्रेस ने समझौता किया था जिसके तहत भारत और पाकिस्तान आक्रमण या सेना की मूवमेंट की जानकारी एक दूसरे को देंगे।

यह भी पढ़े -'भारतीय सेना का सम्मान नहीं करती बीजेपी..', विजय शाह विवादित बयान मामले में बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सरकार से की मंत्री के इस्तीफे की मांग

निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप
बीजेपी सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ ,विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है?

सांसद ने उठाए सवाल

निशिकांद दुबे ने कहा हम संसद में भी रक्षा की रणनीति के विषय पर चर्चा नहीं करते, लेकिन 1991 में जब आप (कांग्रेस) चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में जब पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब इसे (समझौते को) लागू किया गया और आपने लिखा कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी। ये सारी बातें क्या देशद्रोह नहीं है? कांग्रेस ने क्या वोटबैंक की राजनीति के लिए धोखा नहीं किया? मुझे लगता है कि भारत सरकार को इसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। इस देश के बाहर के तत्वों से तो लड़ाई जारी है लेकिन देश के भीतर के ऐसे तत्वों पर भी कार्रवाई करने का समय आ गया है।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने एस जयशंकर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं है यह निंदनीय है इसलिए मैं फिर से पूछूंगा हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है।

Created On :   23 May 2025 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story