'Tiranga Yatra': पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जगहों पर निकाली गई 'तिरंगा यात्रा', बीजेपी नेताओं ने सीएम ममता को जमकर घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल, भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा, "आज कोलकाता में, सारी महिला शक्ति रास्ते पर उतरकर हमारी सेना को धन्यवाद कर रही हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। आज 140 करोड़ देशवासी उनके साथ हैं। आज सारे भाई-बहन प्रधानमंत्री, सेना और देश के साथ हैं।"
दक्षिण दिनाजपुर में सुकांता मजूमदार ने भी निकाली यात्रा
इधर, दक्षिण दिनाजपुर में केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ऑपरेशन सिंदूर के लिए सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "प्रधानमंत्री जब भी कोई प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं तो प्रधानमंत्री के पास विशेषाधिकार होता है कि वह किस सांसद का चुनाव करेंगे। यदि राजनीतिक आधार पर कोई प्रतिनिधिमंडल जाता तो पार्टी से पूछा जाता लेकिन यह राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल नहीं है बल्कि भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल है। TMC की परेशानी यही है कि उन्होंने कभी सरकार और पार्टी में भेद नहीं किया। भारत में ऐसा नहीं चलता यही कारण है कि विरोधी पार्टियां भी अपने प्रतिनिधियों को भेज रही हैं।"
सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, " देश के प्रति उनकी(ममता बनर्जी) सोच अलग ही रहती है। ऑपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए विदेशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का जाना जरूरी है। यदि वह प्रतिनिधि किसी विशेष काम से वहां जा रहे हैं तो कम से कम इस पर उन्हें(ममता बनर्जी) टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। "
Created On :  



