Uttarakhand Cloudburst: धराली में कुदरत का कहर जारी, 5 की मौत, 11 जवानों सहित दर्जनों लापता, अब तक 400 से ज्यादा का रेस्क्यू, जानें लेटेस्ट अपडेट

- उत्तरकाशी में तबाही का मंजर
- अब तक 400 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू
- 11 जवान अब भी लापता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। दर्जनों घर पानी में बह गए। वहीं, अभी भी दर्जनों लोग और 11 जवान लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 400 से भी अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। वहीं, बुधवार (6 अगस्त) सुबह से अब तक 57 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा आज सुबह से एक शव बरामद किया गया है। अब तक कुल 5 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है।
अब तक कितने लोगों को बचाया गया?
उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना पर TBP प्रवक्ता कमलेश कमल ने कहा कि आज सुबह तक 413 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और सुबह से लेकर अभी 57 और लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अभी सूचना मिली है कि 100 लोग और हैं जो फंसे हैं उनको भी हम शाम तक सुरक्षित निकाल लेंगे। ऐसी हम उम्मीद कर रहे हैं।
1 शव बरामद
उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना पर TBP प्रवक्ता कमलेश कमल ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी वहां पर दो बटालियन हैं। 130 हमारे लोग वहां पर हैं और करीब 100 और लोगों को हमने वहां पर भेजा है जो कुछ देर में वहां पर पहुंचने वाले हैं। आज सुबह हमने 1 शव बरामद किया है और 100 से अधिक लोगों का बचाव किया गया है। जो भी लोग दबे हैं और जिस हिसाब से हमारी टीम काम कर रही है तो आप जल्द ही अच्छी खबर सुनेंगे।
यातायात प्रभावित
लैंडस्लाइड के चलते याताया बुरी तरह प्रभावित है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी के मनेरी में सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। इससे जुड़ी वीडियो भी सामने आई है।
#WATCH उत्तराखंड: उत्तरकाशी के मनेरी में सड़क का एक हिस्सा ढह गया, मरम्मत का काम जारी है। pic.twitter.com/aDGeuTGhHk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
Created On :   6 Aug 2025 4:20 PM IST