मौसम अपडेट: दिल्ली में फिर से बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी में अब ठंड का असर कम होने लगा है। साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड कम हो रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में अभी ठंड का असर कम नहीं हुआ है, साथ ही बर्फबारी और बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 10 से 13 फरवरी तक मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। वहीं, दिल्ली के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
किन राज्यों में बर्फबारी के आसार?
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जारी की गई है। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ कई अन्य राज्य शामिल हैं। इन जगहों पर आंधी-तूफान भी देखने को मिल सकता है। इसी बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े -केंद्र सरकार ने वंदे मातरम के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल जारी किया, सभी सरकारी कार्यक्रमों के लिए अनिवार्य
यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?
यूपी के बारे में जानें तो, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसका असर यूपी में साप देखने को मिल सकता है। लेकिन सुबह के वक्त राज्य के कई इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। इसके चलते ही न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभवना है। साथ ही आने वाले दो-चार दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़े -वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुने से अधिक हुई वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
बिहार-झारखंड में तापमान कम
बिहार-झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है। साथ ही इन राज्यों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं लेकिन ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है।
Created On :   11 Feb 2026 12:48 PM IST













