Cheque Bounce Case: 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव...' राजपाल यादव की मदद के लिए तेज प्रताप यादव ने बढ़ाया हाथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तेज प्रताप यादव ने तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की सहायता करने की बात कही है। एक्टर ने 5 फरवरी, 2026 को चेक बाउंस के मामले में जेल में सरेंडर किया है। इसके बाद से उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं बताया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में कई फिल्मी स्टार उनकी मदद करने को तैयार है। जिसमें सोनू सूद समेत कई स्टार शामिल है। इस बीच राजनेता और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
यह भी पढ़े -कानूनी पचड़े में फंसे एक्टर राजपाल यादव, कोर्ट ने दिया 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश, जानें क्या है मामला
इतने लाख रुपए की मदद
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।"
उन्होंने आगे बताया, "मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं। तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल।"
राव इंद्रजीत यादव ने इतने करोड़ रुपए की मदद
वहीं, दूसरी तरफ राजपाल यादव की मदद के लिए राव इंद्रजीत यादव ने भी हाथ बढ़ाया है। उन्होंने राजपाल यादव की मदद के लिए एक करोड़ 11 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बताया, "सोशल मीडिया के माध्यम से हमें Rajpal Yadav जी की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली। यह जानकर मन अत्यंत व्यथित हुआ। राजपाल यादव जी न केवल एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे और सच्चे इंसान भी हैं। ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं, Gem Tunes Family की ओर से, राजपाल भाई को ₹1,11,00,000/- (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की सहायता प्रदान कर रहा हूं। समस्त भारतवासियों से भी विनम्र अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर उनकी यथासंभव सहायता करें और उनके परिवार को संबल दें।"
Created On :   10 Feb 2026 4:37 PM IST












