Devendra Fadnavis Delhi Visit: देवेंद्र फडणवीस के देर रात दिल्ली दौरे के बाद सुनेत्रा पवार भी हो सकती हैं रवाना, जानें क्या है वजह?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को रात में अचानक दिल्ली पहुंचे हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से देर रात मुलाकात की थी और उसके बाद आज मुंबई लौट आए हैं। महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालों के बीच मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के विलय को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज होने की संभावना है। साथ ही मर्जिंग के संबंध में भी राज्य के सहयोगी दलों के साथ बातचीत तेज होने की संभावना नजर आ रही है।
यह भी पढ़े -सर्जियो गोर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए पीयूष गोयल, बोले- भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी
दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं सुनेत्रा
महाराष्ट्र के आने वाले कुछ दिनों में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के संकेत हैं। इस क्रम में ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ये गोपनीय दिल्ली दौरा भी बहुत ही अहम माना जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के बाद अब दिवंगत अजित पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं। सुनेत्रा पवार आज दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
यह भी पढ़े -गुना में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 'वोकल फॉर लोकल' से बदली कारीगरों की जिंदगी, वैश्विक मंच भी मिला
पीएम मोदी और अमित शाह से कर सकती हैं मुलाकात
सुनेत्रा पवार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी। उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही शिष्टाचार भेंट के लिए वो दिल्ली जा रही हैं। ऐसे ही उपमुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सोमवार देर रात किए गए सीक्रेट दौरे के बाद सुनेत्रा पवार के इस दौरे को बहुत ही अहम माना जा रहा है। सुनेत्रा पवार के साथ एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी उनके साथ रहेंगे।
Created On :   10 Feb 2026 2:01 PM IST






