Parliament Monsoon Session 2026: क्या केंद्र सरकार मानसून सत्र की बढ़ाएगी तारीख? इन अटकलों पर केंद्रीय संसदीय मंत्री ने किया साफ

क्या केंद्र सरकार मानसून सत्र की बढ़ाएगी तारीख? इन अटकलों पर केंद्रीय संसदीय मंत्री ने किया साफ
संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त, 2026 को खत्म हो रहा है। इस बीच चर्चा हो रही है कि केंद्र सरकार इसे बढ़ा सकती है।

डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त, 2026 को खत्म हो रहा है। इस बीच चर्चा हो रही है कि केंद्र सरकार इसे बढ़ा सकती है। इसको लेकर चर्चा हो रही है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल और डिमिटेशन बिल पर सदन में चर्चा करने वाले हैं। इस वजह से मानसून सत्र की अवधित बढ़ सकती है। या फिर स्वतंत्रता दिवस के समापन के अगले दिन 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का एक विशेष सत्र बुलाने की संभावना है। अब इन खबरों पर केंद्र सरकार की तरफ से स्पष्टिकरण सामने आया है।

अकटलों पर केंद्र सरकार की सफाई

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इन खबरों से सिरे से खारिज कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए रिजिजू ने कहा, "संसद के मानसून सत्र की किसी भी तारीख को आगे बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इसके अलावा, महिला आरक्षण बिल और डिलिमिटेशन बिल पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त, 2026 के बीच कोई विशेष सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।" यानी उनके मुताबिक मानसून सत्र का समापन तय समय पर ही होगा।

केंद्र की मोदी सरकार का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। इस वजह से बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित हो रही है। इतना ही नहीं संसद के भीतर स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दे रही है। इस साल मानसून सत्र केंद्र सरकार की तरफ से 20 जुलाई, 2026 से लेकर 13 अगस्त, 2026 तक बुलाया गया है।

कितने बिल हुए पारित?

अब तक सदन में 6 महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया है। जिसमें एंटी पेपर लीक, वंदे मातरम् के सम्मान, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, सूक्ष्म, लघू एवं मध्यम उद्यम विकास और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने संबंधी संशोधन विधेयक शामिल है।

Created On :   6 Aug 2026 12:12 AM IST

Tags

Next Story